घमंडी का बाग

Story

School से लौटकर सभी बच्चे घमंडी के बाग में खेलते थे। वह बाग नरम हरी भरी घास वाला और सुंदर था। पेड़ की टहनियों पर चिड़िया गाती तो बच्चे उन्हे सुनने के लिए खेलना बंद कर देते थे।"यहां हम कितने खुश हैं", वे एक दूसरे से कहते

एक दिन घमंडी वापस आ गया। उसने अपने बाग में बच्चों को खेलते देखा।"तुम सब यहां क्या कर रहे हो?" वह चिल्लाया। सारे बच्चे वहां से बाग गए।
यह मेरा बाग है और यह सिर्फ मेरे लिए है," घमंडी ने कहा। उसने बाग के चारो ओर एक चहारदीवारी बनाई। उसके बाहर एक बोर्ड टांग दिया -- बाग में आना सख्त मना है। अब बच्चो को खेलने के लिए कोई जगह नहीं बची।
वसंत का मौसम आया। सभी जगह छोटे छोटे फूल खिलने लगे। नन्हीं चिड़ियां चहकने लगी परन्तु घमंडी के बाग में अभी भी जाड़ा ही था। वहां थी केवल बर्फ और ठंडी हवा। हवा ने कहा हमें ओलो को भी बुलाना चाहिए।" फिर क्या था , हर दिन तीन घंटे बड़े बड़े ओले बरसने लगे


घमंडी सोचता जल्दी ही मौसम बदलेगा, लेकिन न वसंत आया और न ही गर्मी। एक दिन घमंडी अपने पलंग पर लेटा था। उसे मधुर संगीत सुनाई दिया। एक छोटी सी चिड़िया उसकी खिड़की के बाहर ga rahi thi। उसने बाहर झांका तो देखा --दीवार के एक छेद से कई बच्चे बाग में घुस आए थे। वे पेड़ो की डालियों पर बैठे थे। पेड़ बच्चो का साथ पाकर बहुत घुस थे। उनकी कलियां खिलखला रहीं थीं। बाग के एक कोने में एक छोटा सा लड़का खड़ा था। वह इतना छोटा था की उसके हाथ पेड़ की टहनिया को छू नहीं पा रहे थे। वह टहनियां पकड़ने के लिए बार बार कूद रहा था। न छू पाने पर वह jor-- जोर से रो भी रहा था। "चढ़ो बेटा," पेड़ ने कहा और अपनी डालियों को नीचे झुका दिया, लेकिन वह लड़का बहुत छोटा था।
यह सब dhekkar घमंडी का दिल पिघल गया। " मैं कितना बुरा हूं," घमंडी ने सोचा।" अब मुझे पता चला कि बसंत मेरे बाग में क्यों नहीं आया। मैं उस छोटे लड़के को पेड़ पर बैठा दूंगा, उसके बाद मैं इस चहारदीवारी को नीचे गिरा दूंगा, जिससे बच्चे मेरे बाग में खेलते रहें।" परंतु बच्चे उसे देखते ही वहां से भाग गए। सिर्फ वह छोटा लड़का नहीं भागा। घमंडी चुपके से उसके पीछे गया और उसने उस लड़के को प्यार से उठाकर पेड़ पर बैठा।

छोटे बच्चे ने खुशी से अपने हाथ फैलाए और घमंडी के गले में डाल दिए। बाकी बच्चो को भी लगा की अब घमंडी बदल गया है। " बच्चो! यह बाग अब तुम्हारा है," घमंडी ने कहा। लोगों ने देखा बगीचे में बच्चों के साथ घमंडी खेल रहा है।
बच्चे रोज छुट्टी के बाद बाग में खेलने लगे। अब घमंडी ने कहा, " मेरे बाग में बहुत सुंदर फूल हैं, लेकिन इसमें सबसे सुंदर फूल तो  ये बच्चे ही है।" 

Learning


1.Don't proud on anything
2. Respect children 🤣
3. Everything that's given by nature  is equal for everyone



Comments

Popular posts from this blog

Happy Earth Day, 22Aprail 2021

FB का उपयोग करके पैसे कमाएं