8th Marh 2021,Swami Dayanand Saraswati
Swami Dayanand Saraswati jayanti जन्म मूलशंकर 12 फ़रवरी 1824 टंकारा , गुजरात मृत्यु अजमेर , राजस्थान गुरु/शिक्षक विरजानन्द दण्डीश दर्शन वेदों की ओर चलो, आधुनिक भारतीय दर्शन खिताब/सम्मान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता धर्म हिन्दू दर्शन वेदों की ओर चलो, आधुनिक भारतीय दर्शन राष्ट्रीयता भारतीय महापुरुषों की कीर्ति किसी एक युग तक सीमित नहीं रहती। उनका लोकहितकारी चिन्तन त्रैकालिक, सार्वभैमिक एवं सार्वदेशिक होता है और युग-युगों तक समाज का पथदर्शन करता है। स्वामी दयानंद सरस्वती हमारे समाज एवं राष्ट्र के ऐसे ही एक प्रकाश स्तंभ हैं, जिन्होंने न केवल धर्मक्रांति की बल्कि राष्ट्रक्रांति के भी वे प्रेरक बने। जिस युग में उन्होंने जन्म लिया उस समय देशी-विदेशी प्रभाव से भारतीय संस्कृति संक्रमण के दौर से गुजर रही थी और उसका पतन आरंभ हो गया था। उन्होंने भयाक्रांत, आडम्बरों में जकड़ी और धर्म से विमुख जनता को अपनी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक एकता से संबल प्रदान किया। वे उन महान संतों-महापुरुषों में अग्रणी हैं जिन्होंने देश में प्रचलित अंधविश्वास, रूढ़िवादिता, विभिन्न प्रकार के आडंबरों व स