Story School से लौटकर सभी बच्चे घमंडी के बाग में खेलते थे। वह बाग नरम हरी भरी घास वाला और सुंदर था। पेड़ की टहनियों पर चिड़िया गाती तो बच्चे उन्हे सुनने के लिए खेलना बंद कर देते थे।"यहां हम कितने खुश हैं", वे एक दूसरे से कह ते । एक दिन घमंडी वापस आ गया। उसने अपने बाग में बच्चों को खेलते देखा।"तुम सब यहां क्या कर रहे हो?" वह चिल्लाया। सारे बच्चे वहां से बाग गए। यह मेरा बाग है और यह सिर्फ मेरे लिए है," घमंडी ने कहा। उसने बाग के चारो ओर एक चहारदीवारी बनाई। उसके बाहर एक बोर्ड टांग दिया -- बाग में आना सख्त मना है। अब बच्चो को खेलने के लिए कोई जगह नहीं बची। वसंत का मौसम आया। सभी जगह छोटे छोटे फूल खिलने लगे। नन्हीं चिड़ियां चहकने लगी परन्तु घमंडी के बाग में अभी भी जाड़ा ही था। वहां थी केवल बर्फ और ठंडी हवा। हवा ने कहा हमें ओलो को भी बुलाना चाहिए।" फिर क्या था , हर दिन तीन घंटे बड़े बड़े ओले बरसने लगे । घमंडी सोचता जल्दी ही मौसम बदलेगा, लेकिन न वसंत आया और न ही गर्मी। एक दिन घमंडी अपने पलंग पर लेटा था। उसे मधुर संगीत सुनाई दिया। एक छोटी सी चिड़िया उसकी खिड़की के ब...
Earth Day Special पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। यह तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम है। संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर साल मार्च एक्विनोक्स (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है, यह अक्सर 20 मार्च होता है, यह एक परम्परा है जिसकी स्थापना शांति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल के द्वारा की गयी। यह पृथ्वी का बडा ही मानक दिवस है। Zerald Nelsons Importance पृथ्वी दिवस का महत्व इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, इस दिन हमें ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरणविदों के माध्यम से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने व पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जाग...
Comments
Post a Comment
Thanks for reading